सम्बल देते हैं - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

कुछ आते हैं चल देते हैं.
कुछ रुककर सम्बल देते हैं.

कुछ तो प्रश्न कठिन कर देते,
कुछ प्रश्नों के हल देते हैं.

पुरखे क्या-क्या देकर जाते,
हम उनको बस जल देते हैं.

पानी-फसलें-झूले-कजली,
क्या-क्या ये बादल देते हैं.

पेड़ों की सजन्नता देखो,
पत्थर मारो फल देते हैं.
 
हम आँगन में तुलसी चाहें,
वे लगवा पीपल देते हैं.

गमलों इतना मत इतराओ,
हरियाली जंगल देते हैं.

उनके कहने का क्या कहना,
सारे अर्थ बदल देते हैं.

यों ही नैन कटरी लगते,
क्यों इनमें काजल देते हैं.

हम साधन की राह न देखें,
हम पैदल ही चल देते हैं.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजकवि-कर्मजब पड़ोस में आग लगी हुई होतो मैं कैसे कर सकता हूँ कवि-कर्म— भगतसिंह सोनी