समझो ना - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

सिर्फ नहीं लफ्ज़ मुहब्बत,समझो ना.
क्या है मेरे दिल की हालत, समझो ना.

तुमको अपना माना अपना दर्द कहा,
इसको मेरी कोई शिकायत समझो ना.

तुमने जो देखा है वो भी झूठ नहीं,
पर उसके पीछे की हक़ीक़त, समझो ना.

मुझको पता है उसकी नीयत कैसी है,
उसने किया जो,उसकी शराफत समझो ना.

तुमने कुछ चाहा था पर कुछ और हुआ,
इसको तुम उसकी ही चाहत, समझो ना.

माँ के पैरों के नीचे ही जन्नत है,
पर उस जन्नत को तुम जन्नत, समझो ना.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like