रोये कोई - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

दर्द किसी का रोये कोई.
बोझ किसी का ढोये कोई.

जागे कोई बस इस गम में-
सेज किसी की सोये कोई.

कितना मुश्किल है ये सहना-
खेत किसी का बोये कोई.

ऐसे रिश्ते को क्या कहिये-
दाग किसी का धोये कोई.

सोचो ऐसा क्यों होता है-
याद किसी की खोये कोई.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like