रिश्ता है क्या - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

मेरा-उसका रिश्ता है क्या.
कोई इसको समझा है क्या.

मुझसे तो बस इतना पूछो-
कोई उससे अच्छा है क्या.

जिससे-जिससे हम मिलते हैं,
उन सबसे दिल मिलता है क्या.

देखो उसकी आँखें देखो,
सागर उनसे गहरा है क्या.

तू इतना मुस्काता है क्यों,
तेरा भी दिल टूटा है क्या.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like