नये वर्ष पर तुम्हें बधाई - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

फिर तुमको लिखता हूँ चिट्ठी मेरे प्यारे भाई.
भेज रहा हूँ नये वर्ष पर ढेरों तुम्हें बधाई.

नया-नया सूरज निकला है,
किरणें नई-नई है।
नये-नये सपने भी अपने,
मन में कई-कई हैं।
इन सपनों को पूरा करने नई सुबह यह आई.
भेज रहा हूँ नये वर्ष पर ढेरों तुम्हें बधाई.

नया जोश जागा है मन में,
जागा हर्ष नया है।
कितनी नयी उमंगें लेकर,
आया वर्ष नया है।
फूल-फूल ने कली-कली ने ख़ुशबू नई लुटाई.
भेज रहा हूँ नये वर्ष पर ढेरों तुम्हें बधाई.

नये वर्ष पर आओ हम-तुम,
यह संकल्प उठायें।
पढ़ने-लिखने खेल-कूद में,
हरदम अव्वल आयें।
और अधिक क्या लिखूँ वर्ष यह तुमको हो सुखदाई.
भेज रहा हूँ नये वर्ष पर ढेरों तुम्हें बधाई.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like