हार कभी स्वीकार न करना - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

मुझसे दूरी यार न करना.
मेरे दिल पर वार न करना.

दिल में कुछ भी रखना लेकिन,
होठों से इनकार न करना.

दिल के बदले दर्द मिले तो,
दिल का कारोबार न करना.

साहिल तक लाकर कहते हो-
देखो,दरिया पर न करना.

लाख गुज़रना बाज़ारों से,
पर ख़ुद को बाज़ार न करना.
 
काँटों से डरते हो इतना,
तुम फूलों से प्यार न करना.

आज नहीं तो कल जीतोगे
हार कभी स्वीकार न करना.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like