देखो चाट वाला आया - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

देखो चाट वाला आया-देखो चाट वाला आया।
तरह-तरह की चाट देखकर सबका मन कितना ललचाया।

आओ-आओ राजा बेटा,
आओ-आओ रानी बिटिया।
आज तुम्हारी खातिर लाया,
गरम-गरम आलू की टिकिया।
खट्टी खाओ चाहे मीठी तरह-तरह की चटनी लाया।
देखो चाट वाला आया-देखो चाट वाला आया।

गोल-गोल गप्पे लाया हूँ,
इनका बहुत चटपटा पानी।
खुश्क-मुलायम खस्ते लाया,
इनकी बिलकुल अलग कहानी।
जिसने इनका स्वाद चख लिया मुझको भूल नहीं वह पाया।
देखो चाट वाला आया-देखो चाट वाला आया।

बनी पापड़ी बहुत कुरकुरी,
दही-बड़े भी बड़े-बड़े हैं।
इनके लिये लगाये लाइन,
देखो कितने लोग खड़े है।
जिसने चाट न खाई मेरी फिर वह बहुत-बहुत पछताया।
देखो चाट वाला आया-देखो चाट वाला आया।
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

फिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजकवि-कर्मजब पड़ोस में आग लगी हुई होतो मैं कैसे कर सकता हूँ कवि-कर्म— भगतसिंह सोनीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी