भरपूर दुआ दो - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

जीने की भरपूर दुआ दो,
या तो सजाये मौत सुना दो.

मेरे गीतों को स्वर दे दो,
या मेरी आवाज़ दबा दो.
 
सारी रात जगाओ मुझको,
या तुम गाकर गीत सुला दो.

अपने सिर-माथे बैठाओ,
या मुझको नज़रों से गिरा दो.

मुझसे कह दो घर मत आना,
या फिर अपने घर का पता दो.

तुम शमशीर चलाओ मुझ पर,
या नज़रों के तीर चला दो.

माँझी मेरी नाव डुबो दो,
या दरिया के पर लगा दो.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ