बरसात न दोगे - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

क्या हाथों में हाथ न दोगे?
जीने के जज़्बात न दोगे?

मात अगर अबकी भी खा लूं,
आगे से फिर मात न दोगे?

जिसमे हम दोनों ही भीगें,
वो बरसाती रात न दोगे?

यादों के संग ही रह लूं मैं,
इतना भी संग-साथ न दोगे?

दिल न दिया है दर्द ही दे दो,
कोई भी सौगात न दोगे?

अच्छा बस ये वादा कर लो-
आँखों को बरसात न दोगे.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like