आऊँ कैसे - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

अपना हाल बताऊँ कैसे.
दिल का दर्द दिखाऊँ कैसे.

तेरी खातिर गीत लिखा है,
उसको तनहा गाऊँ कैसे.

तू नदिया मैं तेरा साहिल,
और कहीं फिर जाऊँ कैसे.

तेरी राह निहारें आखें,
इनकी प्यास बुझाऊँ कैसे.

तू तो खुद को समझा लेगा,
मैं खुद को समझाऊँ कैसे.

रूठा चाँद छिपा बादल में,
उसको आज मनाऊँ कैसे.

मन तो है तुझसे मिलने का,
तेरी हाँबिन आऊँ कैसे.

मोबाइल नेटवर्क नहीं है,
तुझको कॉल लगाऊँ कैसे.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like