इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैं - कबीर अजमल

कबीर अजमलकबीर अजमल

3 min read · 12.4K reads

इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैं
दर्द का सैल-ए-रवाँ था और मैं

गम का इक आतिश-फशाँ था और मैं
दूर तक गहरा धुआँ था और मैं

किस से मैं उन का ठिकाना पूछता
सामने खाली मकाँ था और मैं

मेरे चेहरे से नुमायाँ कौन था
आईनों का इक जहाँ था और मैं

इक शिकस्ता नाव थी उम्मीद की
एक बहर-ए-बे-कराँ था और मैं

जुस्तुजू थी मंजिल-ए-मौहूम की
ये जमीं थी आसमाँ था और मैं

कौन था जो ध्यान से सुनता मुझे
किस्सा-ए-अशुफ्तगाँ था औ मैं

हाथ में ‘अजमल’ कोई तीशा न था
अज़्म था कोह-ए-गिराँ और मैं
कबीर अजमल
About the poet

कबीर अजमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from कबीर अजमल

  1. अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही था - कबीर अजमल

    अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही थासच बोलने की धुन थी सर-ए-दार मैं ही था

    12.4K reads
  2. बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों का - कबीर अजमल

    बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों कामैं मुंहरिफ तो नही था तेरे उसूलों का

    12.3K reads
  3. हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना था - कबीर अजमल

    हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना थामगर हमें भी उसी से दिया जलाना था

    12.4K reads
  4. हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी का - कबीर अजमल

    हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी काफसील-ए-शब पर भी गुल खिलाए हुआ उसी का

    12.4K reads
  5. कुछ तअल्लुक भी नहीं रस्म-ए-जहाँ से आगे - कबीर अजमल

    कुछ तअल्लुक भी नहीं रस्म-ए-जहाँ से आगेउस से रिश्ता भी रहा वहम ओ गुमाँ से आगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like