कुछ तअल्लुक भी नहीं रस्म-ए-जहाँ से आगे - कबीर अजमल

कबीर अजमलकबीर अजमल

4 min read · 12.4K reads

कुछ तअल्लुक भी नहीं रस्म-ए-जहाँ से आगे
उस से रिश्ता भी रहा वहम ओ गुमाँ से आगे

ले के पहुँची है कहाँ सीम-बदन की ख्वाहिश
कुछ इलाका न रहा सूद ओ जियाँ से आगे

ख्वाब-जारों में वो चेहरा है नुमू की सूरत
और इक फस्ल उगी रिश्ता-ए-जाँ से आगे

कब तलक अपनी ही साँसों का चुकाता रहूँ कर्ज
ऐ मेरी आँख कोई ख्वाब धुआँ से आगे

शाख-ए-एहसास पे खिलते रहे जख़्मो के गुलाब
किस ने महसूस किया शोरिश-ए-जाँ से आगे

जब भी बोल उट्ठेंगे तनहाई में लिक्खे हुए हर्फ
फैलतें जाएँगे नाकूस ओ अजाँ से आगे

जिस की किरनों का उजाला है लहू में ‘अजमल’
जल रहा है वो दिया कहकशाँ से आगे
कबीर अजमल
About the poet

कबीर अजमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from कबीर अजमल

  1. अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही था - कबीर अजमल

    अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही थासच बोलने की धुन थी सर-ए-दार मैं ही था

    12.4K reads
  2. बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों का - कबीर अजमल

    बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों कामैं मुंहरिफ तो नही था तेरे उसूलों का

    12.4K reads
  3. हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना था - कबीर अजमल

    हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना थामगर हमें भी उसी से दिया जलाना था

    12.4K reads
  4. हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी का - कबीर अजमल

    हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी काफसील-ए-शब पर भी गुल खिलाए हुआ उसी का

    12.4K reads
  5. इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैं - कबीर अजमल

    इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैंदर्द का सैल-ए-रवाँ था और मैं

    12.4K reads