हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना था - कबीर अजमल

कबीर अजमलकबीर अजमल

3 min read · 12.4K reads

हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना था
मगर हमें भी उसी से दिया जलाना था

हमें भी याद न आई बहार-ए-इश्वा-तराज
उसे भी हिज्र का मौसम बहुत सुहाना था

सफर अज़ाब सही दश्त-ए-गुम-रही का मगर
कटी तनाब तो खेमा उजड़ ही जाना था

हमीं ने रक्त किया नगमा-ए-फना पर भी
हमें ही पलकों पे हिजरत का बार उठाना था

उसी की गूँज है तार-ए-नफस में अब के मियाँ
सदा-ए-हू को भी वरना किसे जगाना था

हम ऐेसे खाक-नशीनों का जिक्र क्या के हमें
लहू का कर्ज तो हर हाल में चुकाना था

वो मेरे ख्वाब चुरा कर भी खुश नहीं ‘अजमल’
वो एक ख्वाब लहू में जो फैल जाना था
कबीर अजमल
About the poet

कबीर अजमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from कबीर अजमल

  1. अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही था - कबीर अजमल

    अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही थासच बोलने की धुन थी सर-ए-दार मैं ही था

    12.4K reads
  2. बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों का - कबीर अजमल

    बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों कामैं मुंहरिफ तो नही था तेरे उसूलों का

    12.3K reads
  3. हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी का - कबीर अजमल

    हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी काफसील-ए-शब पर भी गुल खिलाए हुआ उसी का

    12.4K reads
  4. इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैं - कबीर अजमल

    इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैंदर्द का सैल-ए-रवाँ था और मैं

    12.4K reads
  5. कुछ तअल्लुक भी नहीं रस्म-ए-जहाँ से आगे - कबीर अजमल

    कुछ तअल्लुक भी नहीं रस्म-ए-जहाँ से आगेउस से रिश्ता भी रहा वहम ओ गुमाँ से आगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like