बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों का - कबीर अजमल

कबीर अजमलकबीर अजमल

3 min read · 12.4K reads

बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों का
मैं मुंहरिफ तो नही था तेरे उसूलों का

इज़ाला कैसे करेगा वो अपनी भूलों का
के जिस के खून में नश्शा नहीं उसूलों का

नफस का कर्ज चुकाना भी कोई खेल नहीं
वो जान जाएगा अंजाम अपनी भूलों का

नई तलाश के ये मीर-ए-कारवाँ होंगे
बनाते जाओ यूँ ही सिलसिला बगूलों का

ये आड़ी तिरछी लकीरें बदल नहीं सकती
हज़ार वास्ता देते रहों उसूलां का

तमाम फलसफा-ए-कायनात खुल जाते
कहाँ से टूट गया सिलसिला नुजूलों का

इन्हीं से मुझ को मिला अज्म-ए-जिंदगी ‘अजमल’
मैं जानता हूँ के क्या है मकाम फूलों का
कबीर अजमल
About the poet

कबीर अजमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from कबीर अजमल

  1. अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही था - कबीर अजमल

    अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही थासच बोलने की धुन थी सर-ए-दार मैं ही था

    12.4K reads
  2. हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना था - कबीर अजमल

    हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना थामगर हमें भी उसी से दिया जलाना था

    12.4K reads
  3. हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी का - कबीर अजमल

    हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी काफसील-ए-शब पर भी गुल खिलाए हुआ उसी का

    12.4K reads
  4. इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैं - कबीर अजमल

    इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैंदर्द का सैल-ए-रवाँ था और मैं

    12.4K reads
  5. कुछ तअल्लुक भी नहीं रस्म-ए-जहाँ से आगे - कबीर अजमल

    कुछ तअल्लुक भी नहीं रस्म-ए-जहाँ से आगेउस से रिश्ता भी रहा वहम ओ गुमाँ से आगे

    12.4K reads