बशारत पानी की - जुबैर रिज़वी

जुबैर रिज़वीजुबैर रिज़वी15 Sept 1935 – 20 Sept 2016

4 min read · 12.4K reads

पुरानी बात है
लेकिन ये अनहोनी सी लगती है
वो सब प्यासे थे
मीलों की मुसाफ़त से बदन बे-हाल था उनका
जहाँ भी जाते वो दरियाओं को सूखा हुआ पाते
अजब बंजर ज़मीनों का सफ़र दर पेश था उन को
कहीं पानी न मिलता था
खजूरों के दरख़्तों से उन्हों ने ऊँट बाँधे
और थक कर सो गए सारे
उन्हों ने ख़्वाब में देखा
खजूरों के दरख़्तों की क़तारें ख़त्म होती हैं जहाँ
पानी चमकता है
वो सब जागे
हर इक जानिब तहय्युर से नज़र डाली
वो सब उट्ठे
महारें थाम कर हाथों में ऊँटों की
खुजूरों के दरख़्तों की क़तारें ख़त्म होने में न आती थीं
ज़ुबानें सूख कर काँटा हुई थीं
और ऊँटों के क़दम आगे न उठते थे
वो सब चीख़े
बशारत देने वाले को सदा दी
और ज़मीन को पैरों से रगड़ा
हर इक जानिब तहय्युर से नज़र डाली
खुजूरों के दरख़्तों की क़तारें ख़त्म थीं
पानी चमकता था !!
जुबैर रिज़वी
About the poet

जुबैर रिज़वी

Zubair Razvi was born on 15th April 1935 at Amroha (UP) in a reputed family. He worked with All India Radio for 30 years. He also served as secretary of Delhi Urdu Academy for two years. ... He has been the editor of the acclaimed Urdu magazine, 'Zehn-e-Jadee…

View profile & all 15 Poems / Stories

More from जुबैर रिज़वी

  1. बिछड़ते दामनों में फूल की कुछ पत्तियाँ रख दो - जुबैर रिज़वी

    बिछड़ते दामनों में फूल की कुछ पत्तियाँ रख दोतअल्लुक़ की गिराँबारी में थोड़ी नर्मियाँ रख दो

    12.4K reads
  2. छोड़ कर घर की फ़ज़ा रानाइयाँ पछता गईं - जुबैर रिज़वी

    छोड़ कर घर की फ़ज़ा रानाइयाँ पछता गईंरास्तों की धूल में आराइशें कजला गई

    12.4K reads
  3. दिल के तातार में यादों के अब आहू भी नहीं - जुबैर रिज़वी

    दिल के तातार में यादों के अब आहू भी नहींआईना माँगे जो हम से वो परी-रू भी नहीं

    12.4K reads
  4. दोनों हम-पेशा थे दोनों ही में याराना था - जुबैर रिज़वी

    दोनों हम-पेशा थे दोनों ही में याराना थाक़ातिल-ए-शहर से पर रब्त रक़ीबाना था

    12.4K reads
  5. गुरूब-ए-शाम ही से ख़ुद को यूँ महसूस करता हूँ - जुबैर रिज़वी

    गुरूब-ए-शाम ही से ख़ुद को यूँ महसूस करता हूँके जैसे एक दिया हूँ और हवा की ज़द पे रक्खा हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like