छोड़ कर घर की फ़ज़ा रानाइयाँ पछता गईं - जुबैर रिज़वी

जुबैर रिज़वीजुबैर रिज़वी15 Sept 1935 – 20 Sept 2016

4 min read · 12.4K reads

छोड़ कर घर की फ़ज़ा रानाइयाँ पछता गईं
रास्तों की धूल में आराइशें कजला गई

किस ने फैला दी मेरे आँगन में चादर धूप की
मेरे महताबों की सारी सूरतें कुमला गई

अपना तन्हा अक्स पा कर मैं ने कंकर फेंक दी
सतह-ए-साहिल पर कई परछाइयाँ लहरा गईं

मुद्दतों के बाद जी चाहा था छत पर सोइए
रात पहलू में न लेटी थी के बूँदें आ गईं

कूचा कूचा काटते फिरते हैं यादों का लिखा
दिल को जाने क्या तेरी रूसवाइयाँ समझा गईं

दूर तक कोई न आया उन रूतों को छोड़ने
बादलों को जो धनक की चूड़ियाँ पहना गईं

शाम की दहलीज पर ठहरी हुई यादें ‘जुबैर’
ग़म की मेहराबों के धुंदले आईने चमका गईं
जुबैर रिज़वी
About the poet

जुबैर रिज़वी

Zubair Razvi was born on 15th April 1935 at Amroha (UP) in a reputed family. He worked with All India Radio for 30 years. He also served as secretary of Delhi Urdu Academy for two years. ... He has been the editor of the acclaimed Urdu magazine, 'Zehn-e-Jadee…

View profile & all 15 Poems / Stories

More from जुबैर रिज़वी

  1. बिछड़ते दामनों में फूल की कुछ पत्तियाँ रख दो - जुबैर रिज़वी

    बिछड़ते दामनों में फूल की कुछ पत्तियाँ रख दोतअल्लुक़ की गिराँबारी में थोड़ी नर्मियाँ रख दो

    12.4K reads
  2. दिल के तातार में यादों के अब आहू भी नहीं - जुबैर रिज़वी

    दिल के तातार में यादों के अब आहू भी नहींआईना माँगे जो हम से वो परी-रू भी नहीं

    12.4K reads
  3. दोनों हम-पेशा थे दोनों ही में याराना था - जुबैर रिज़वी

    दोनों हम-पेशा थे दोनों ही में याराना थाक़ातिल-ए-शहर से पर रब्त रक़ीबाना था

    12.4K reads
  4. गुरूब-ए-शाम ही से ख़ुद को यूँ महसूस करता हूँ - जुबैर रिज़वी

    गुरूब-ए-शाम ही से ख़ुद को यूँ महसूस करता हूँके जैसे एक दिया हूँ और हवा की ज़द पे रक्खा हूँ

    12.4K reads
  5. है धूप कभी साया शोला है कभी शबनम - जुबैर रिज़वी

    है धूप कभी साया शोला है कभी शबनमलगता है मुझे तुम सा दिल का तो हर इक मौसम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like