याद हैं वे दिन तुझे हम कैसे आवारों में थे

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

याद हैं वे दिन तुझे हम कैसे आवारों में थे

ख़ार थे हर आबलों में आबले ख़ारों में थे

ऐ गुलाबी मस्त फिर मुँह लग के उस के इस क़दर

लाल-ए-लब के एक दिन हम भी परस्तारों में थे

लब तलक भी आ नहीं सकते हैं मारे ज़ोफ़ के

आह फ़ौज-ए-ग़म के जो जाने हवलदारों में थे

सामने कल ख़ुश-निगाहों के जो आया मर गया

देखा टुक क्या ही जवाहर उन की तरवारों में थे

मेरे उस के दरमियाँ हर्फ़ आया जब इंसाफ़ का

फिर गए इक मर्तबा जितने तरफ़-दारों में थे

नाला-ओ-आह-ओ-फ़ुग़ाँ दर्द-ओ-अलम सोज़-ओ-गुदाज़

आह कैसे कैसे 'जोशिश' अपने ग़म-ख़्वारों में थे

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like