शैख़ को काबे से जो मक़्सूद है

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

शैख़ को काबे से जो मक़्सूद है

वो कुनिश्त-ए-दिल ही में मौजूद है

मेरे जलने की किसी को क्या ख़बर

सोज़िश-ए-दिल आतिश-ए-बे-दूद है

ने हरम से काम है ने दैर से

ख़ाना-ए-दिल ही मिरा मस्जूद है

फ़र्क़ मत कर आशिक़ ओ माशूक़ में

ख़ुद अयाज़ और आप ही महमूद है

क्या परी क्या हूर क्या जिन्न-ओ-बशर

सब में वो शायद मिरा मशहूद है

मशरब-ए-उश्शाक़ में ऐ ज़ाहिदो

उस का जो मख़्लूक़ है माबूद है

संग ओ आहन को ये करती है गुदाज़

आह है ये नग़्मा-ए-दाऊद है

किस से ऐ 'जोशिश' कहूँ मैं दर्द-ए-दिल

मेरे उस के बोलना मफ़क़ूद है

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like