जला बला हूँ गिरफ़्तार-हाल अपना हूँ

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

जला बला हूँ गिरफ़्तार-हाल अपना हूँ

ब-रंग-ए-शम्अ सरापा वबाल अपना हूँ

इस अश्क-ए-सुर्ख़ ओ रुख़-ए-ज़र्द से समझ ले तू

बयान क्या करूँ ख़ुद अर्ज़-ए-हाल अपना हूँ

क़रार पकड़े मिरे दिल में कब किसी की शक्ल

ब-रंग-ए-आईना महव-ए-जमाल अपना हूँ

न माहताब हूँ ने आफ़्ताब हूँ या-रब

ये क्या सबब है कि आफी ज़वाल अपना हूँ

जहान-ए-ख़्वाब-ए-तमाशा जहान का सब ख़्वाब

ख़याल ख़ूब किया तो ख़याल अपना हूँ

ब-रंग-ए-नक़्श-ए-क़दम मैं पड़ा हूँ दर पे तिरे

न पाएमाल कर ऐ नौनिहाल अपना हूँ

रह-ए-सुलूक में 'जोशिश' किसी का मज़रा-ए-दिल

जो पाएमाल करूँ पाएमाल अपना हूँ

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like