हम ही करते नहीं ज़ुल्फ़ों को तिरी हार पसंद

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

हम ही करते नहीं ज़ुल्फ़ों को तिरी हार पसंद

शैख़ साहिब को भी आता है ये ज़ुन्नार पसंद

सब्ज़ा-ए-ख़त रहे उस चेहरा-ए-गुल-रंग से दूर

ज़ख़्म-ए-दिल को नहीं ये मरहम-ए-ज़ंगार पसंद

जाऊँ काबे को मैं किस तरह से ऐ वाइज़-ए-शहर

आ गया मुझ को तो अब ख़ाना-ए-ख़ु़म्मार पसंद

गो कि सौ रंग गुलिस्तान में दिखलाए बहार

न करें गुल को तिरे तालिब-ए-दीदार पसंद

जो कोई दर्द से टुक चाशनी रखता होगा

उसी को आएँगे 'जोशिश' मिरे अशआर पसंद

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like