हैं दिल जिगर हमारे ये महर-ओ-माह दोनों

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

हैं दिल जिगर हमारे ये महर-ओ-माह दोनों

पहुँचे हैं आसमाँ पे हम-राह-ए-आह दोनों

है बज़म-ए-बे-वफ़ाई रौनक़-ए-पज़ीर इन से

रौशन रहें ये तेरी चश्म-ए-सियाह दोनों

ऐ तुर्क-ए-चश्म तेरी ख़ूँ-रेज़ी-ए-मिज़ा से

पीटें हैं सर गुनहगार और बे-गुनाह दोनों

बीमार दिल के हमदम इक दर्द-ओ-ग़म थे सो भी

बहर-अयादत आते हैं गाह गाह दोनों

कोई ज़ुल्फ़ को कहे ज़ुल्फ़ काकुल को समझे काकुल

अपनी नज़र में तो हैं मार-ए-सियाह दोनों

तन्हा कटेगी क्यूँ कर ऐ सैल-ए-अश्क कह तू

हमदम दिल ओ जिगर थे हो गए तबाह दोनों

क्या शैख़ क्या बरहमन हैं फेर में दुई के

गुमराह हो गए हैं भूले हैं राह दोनों

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like