इस इश्क़ के हाथों से हर-गिज़ नामाफ़र देखा - जिगर मुरादाबादी

जिगर मुरादाबादीजिगर मुरादाबादी6 Apr 1890 – 9 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads


इस इश्क़ के हाथों से हर-गिज़ नामाफ़र देखा
उतनी ही बड़ी हसरत जितना ही उधर देखा

था बाइस-ए-रुसवाई हर चंद जुनूँ मेरा
उनको भी न चैन आया जब तक न इधर देखा

यूँ ही दिल के तड़पने का कुछ तो है सबब आख़िर
याँ दर्द ने करवट ली है याँ तुमने इधर देखा

माथे पे पसीना क्यों आँखों में नमी सी क्यों
कुछ ख़ैर तो है तुमने क्या हाल-ए-जिगर देखा
जिगर मुरादाबादी
About the poet

जिगर मुरादाबादी

जिगर मुरादाबादी (उर्दू: جِگر مُرادآبادی‎), एक और नाम: अली सिकंदर (1890–1960), 20 वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध उर्दू कवि और उर्दू गजल के प्रमुख हस्ताक्षरों में से एक। उनकी अत्यधिक प्रशंसित कविता संग्रह "आतिश-ए-गुल" के लिए उन्हें 1958 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्…

View profile & all 76 Poems / Stories

More from जिगर मुरादाबादी

  1. अगर न ज़ोहरा जबीनों के दरमियाँ गुज़रे - जिगर मुरादाबादी

    अगर न ज़ोहरा जबीनों के दरमियाँ गुज़रेतो फिर ये कैसे कटे ज़िन्दगी कहाँ गुज़रे

    12.4K reads
  2. अब तो यह भी नहीं रहा अहसास - जिगर मुरादाबादी

    अब तो यह भी नहीं रहा अहसासदर्द होता है या नहीं होता

    12.4K reads
  3. अल्लाह अगर तौफ़ीक़ न दे इंसान के बस का काम नहीं - जिगर मुरादाबादी

    अल्लाह अगर तौफ़ीक़ न दे इन्सान के बस का काम नहींफ़ैज़ाने-मोहब्बत[1] आम सही, इर्फ़ाने-मोहब्बत[2] आम नहीं

    12.4K reads
  4. आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त! घबराता हूँ मैं - जिगर मुरादाबादी

    आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त! घबराता हूँ मैं।जैसे हर शै में किसी शै की कमी पाता हूँ मैं॥

    12.4K reads
  5. आँखों का था क़ुसूर न दिल का क़ुसूर था - जिगर मुरादाबादी

    आँखों का था क़ुसूर न दिल का क़ुसूर थाआया जो मेरे सामने मेरा ग़ुरूर था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like