अल्लाह अगर तौफ़ीक़ न दे इंसान के बस का काम नहीं - जिगर मुरादाबादी

जिगर मुरादाबादीजिगर मुरादाबादी6 Apr 1890 – 9 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

अल्लाह अगर तौफ़ीक़ न दे इन्सान के बस का काम नहीं
फ़ैज़ाने-मोहब्बत[1] आम सही, इर्फ़ाने-मोहब्बत[2] आम नहीं

ये तूने कहा क्या ऐ नादाँ फ़ैयाज़ी-ए-क़ुदरत[3] आम नहीं
तू फ़िक्रो-नज़र [4]तो पैदाकर, क्या चीज़ है जो इनआम[5] नहीं

यारब ये मुकामे-इश्क़ है क्या गो दीदा-ओ-दिल [6]नाकाम नहीं
तस्कीन[7] है और तस्कीन नहीं आराम है और आराम नहीं

आना है जो बज़्मे-जानाँ[8] में पिन्दारे-ख़ुदी[9] को तोड़ के आ
ऐ होशो-ख़िरद के दीवाने याँ होशो-ख़िरद[10] का काम नहीं

इश्क़ और गवारा ख़ुद कर ले बेशर्त शिकस्ते-फ़ाश[11] अपनी
दिल की भी कुछ उनके साज़िश है तन्हा ये नज़र का काम नहीं

सब जिसको असीरी[12] कहते हैं वो तो है असीरी ही लेकिन
वो कौन-सी आज़ादी है जहाँ, जो आप ख़ुद अपना दाम[13] नहीं
जिगर मुरादाबादी
About the poet

जिगर मुरादाबादी

जिगर मुरादाबादी (उर्दू: جِگر مُرادآبادی‎), एक और नाम: अली सिकंदर (1890–1960), 20 वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध उर्दू कवि और उर्दू गजल के प्रमुख हस्ताक्षरों में से एक। उनकी अत्यधिक प्रशंसित कविता संग्रह "आतिश-ए-गुल" के लिए उन्हें 1958 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्…

View profile & all 76 Poems / Stories

More from जिगर मुरादाबादी

  1. अगर न ज़ोहरा जबीनों के दरमियाँ गुज़रे - जिगर मुरादाबादी

    अगर न ज़ोहरा जबीनों के दरमियाँ गुज़रेतो फिर ये कैसे कटे ज़िन्दगी कहाँ गुज़रे

    12.4K reads
  2. अब तो यह भी नहीं रहा अहसास - जिगर मुरादाबादी

    अब तो यह भी नहीं रहा अहसासदर्द होता है या नहीं होता

    12.4K reads
  3. आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त! घबराता हूँ मैं - जिगर मुरादाबादी

    आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त! घबराता हूँ मैं।जैसे हर शै में किसी शै की कमी पाता हूँ मैं॥

    12.4K reads
  4. आँखों का था क़ुसूर न दिल का क़ुसूर था - जिगर मुरादाबादी

    आँखों का था क़ुसूर न दिल का क़ुसूर थाआया जो मेरे सामने मेरा ग़ुरूर था

    12.4K reads
  5. आँखों में बस के दिल में समा कर चले गये - जिगर मुरादाबादी

    आँखों में बस के दिल में समा कर चले गयेख़्वाबिदा ज़िन्दगी थी जगा कर चले गये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश