राजा को टकसाल चाहिए - जय कृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

4 min read · 12.4K reads

हमें चाँदनी -
चौक ,मुम्बई और
नहीं भोपाल चाहिए |
हम किसान
बुनकर के वंशज
हमको रोटी -दाल चाहिए |

हथकरघों से
सपने बुनकर
हम कबीर के पद गाएंगे ,
युगों -युगों की
भ्रान्ति तोड़ने
काशी से मगहर जाएंगे ,
हमें एक
सारंगी साधो
झाँझ और करताल चाहिए |

हम किसान हैं
कठिन जिन्दगी
फिर भी हर मौसम में गाते ,
धूप -छाँह से ,
नदी -पहाड़ों से
हैं अपने रिश्ते -नाते ,
सूखे खेत
बरसना मेघों
हमको नहीं अकाल चाहिए |

आप धन्य !
जनता के सेवक
रोज बनाते महल -अटारी .
भेष बदलकर
भाव बदलकर
हमको छलते बारी -बारी ,
परजा के
हिस्से महंगाई
राजा को टकसाल चाहिए |
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य