हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहे
हर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

अब फिजाओं में न दहशत हो, न चीखें, न लहू
अम्न का जलता दिया सबके मकानों में रहे

ऐ मेरे मुल्क मेरा ईमां बचाये रखना
कोई अफवाह की आवाज न कानों में रहे

मेरे अशआर मेरे मुल्क की पहचान बनें
कोई रहमान मेरे कौमी तरानें में रहे

बाज के पंजों न ही जाल, बहेलियों से डरे
ये परिन्दे तो हमेशा ही उड़ानों में रहे

हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे
चाभियों वाले बहुत ऊंचे घरानों में रहे

वो तो इक शेर था जंगल से खुले में आया
ये शिकारी तो हमेशा ही मचानों में रहे।
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  3. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  4. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads
  5. फ़क़ीरों की तरह धूनी रमाकर देखिये साहब - जयकृष्ण राय तुषार

    फ़क़ीरों की तरह धूनी रमाकर, देखिए साहब !तबीयत से यहाँ गंगा नहाकर, देखिए साहब !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like