कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।
बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

ये सावन गर नहीं लिखता हसीं मौसम के अफ़साने ।
कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता ।।

किचन में माँ बहुत रोती है पकवानों की खुशबू में ।
किसी त्यौहार पर बेटा जब उसका घर नहीं होता ।।

किसी बच्चे से उसकी माँ को वो क्यों छीन लेता है ।
अगर वो देवता होता तो फिर पत्थर नहीं होता ।।

परिंदे वो ही जा पाते हैं ऊँचे आसमानों तक ।
जिन्हें सूरज से जलने का तनिक भी डर नहीं होता ।।
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads
  5. फ़क़ीरों की तरह धूनी रमाकर देखिये साहब - जयकृष्ण राय तुषार

    फ़क़ीरों की तरह धूनी रमाकर, देखिए साहब !तबीयत से यहाँ गंगा नहाकर, देखिए साहब !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like