हम कि हीरो नहीं - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

5 min read · 12.4K reads

हम ख़िज़ां की ग़दूद से चलकर
ख़ुद दिसम्बर की कोख़ तक आए
हमको फ़ुटपाथ पर हयात मिली
हम पतँगों पे लेट कर रोए

सूरजों ने हमारे होंटों पर
अपने होंटों का शहद टपकाया
और हमारी शिकम तसल्ली को
जून की छातियों में दूध आया
बर्फ़ बिस्तर बनी हमारे लिए
और दोज़ख़ के सुर्ख़ रेशम से
हमने अपने लिए लिहाफ़ बुने

ज़र्द शरयान को धुएँ से भरा
फेफड़ों पर स्याह राख़ मली
नागासाकी में फूल काशत किए
नज़म बेरूत में मुकम्मल की
लोरका को कलाई पर बाँधा
हो ची मिन को नयाम में रखा
साढे़ लेनिन बजे स्कूल गए
सुबह ईसा को शाम में रखा
अर्मुग़ाँ-ए-हिजाज़ में सोए
हौलीवुड की अज़ान पर जागे
डायरी में सिद्धार्था लिखा
दर्द को फ़लसफ़े की लोरी दी
ज़ख़म पर शायरी का फाहा रखा
तन मशीनों की थाप पर थिरके
दिल किताबों की ताल पर नाचा

हमने फ़िरऔन का क़सीदा लिखा
हमने कूफ़े में मरसिए बेचे
हमने बोसों का कारोबार किया
हमने आँखों के आईने बेचे
ज़िन्दगी की लगन नहीं हमको
ज़िन्दगी की हमें थकन भी नहीं
हम कि हीरो नहीं, विलेन भी नहीं
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like