बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

3 min read · 12.4K reads

बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए
एक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

इक गुल-ए-ख़्वाब ऐसा खुला शाख़ मुरझाा गई
मैं ने मस्ती में इस्म के सात फेरे लिए

दर दरीचे मुक़फ्फ़ल किए कुंजियाँ फेंक दीं
चल पड़े अपने कंधों पे अपने बसेरे लिए

तेरी ख़ातिर मेरे गर्म ख़ित्ते की ठंडी हवा
सब हरी टहनियाँ और उन पर खिले फूल तेरे लिए

शाम-ए-वादा ने किस दिन हमारा इरादा सुना
कब किसे शब मिली और किस ने सवेरे लिए
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  4. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads
  5. फिर अपनी ज़ात की तीरा-हदों से बाहर आ - जावेद अनवर

    फिर अपनी ज़ात की तीरा-हदों से बाहर आतू अब तो ज़ब्त के इन शोबदों से बाहर आ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like