मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

3 min read · 12.4K reads

मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल
नई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

हर एक हद से परे अपना बोरिया ले जा
बदी का नाम न ले और नेकियों से निकल

ऐ मेरे मेहर तू उस की छतों पर आख़िर हो
ऐ मेरे माह तू आज उस की खिड़कियों से निकल

निकल के देख तेरी मंुतज़िर क़तार क़तार
अज़ीज़ दान-ए-गंदुम तू बोरियों से निकल

तू मेरी नज़्म के असरार में हुवैदा हो
तू मेरे कश्फ़ की ना-दीदा घाटियों से निकल

ऐ पिछली उम्र इधर सूखी पत्तियों में आ
ऐ अगले साल बुझी मोम-बत्तियों से निकल
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. फिर अपनी ज़ात की तीरा-हदों से बाहर आ - जावेद अनवर

    फिर अपनी ज़ात की तीरा-हदों से बाहर आतू अब तो ज़ब्त के इन शोबदों से बाहर आ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like