तस्वीर का रंग नज़र में है - जमुना प्रसाद राही

जमुना प्रसाद राहीजमुना प्रसाद राही

3 min read · 12.4K reads

तस्वीर का रंग नज़र में है
क्या बात तेरे दस्त-ए-हुनर में है

सोना सा पिघलता है रग ओ पै में
ख़ुर्शीद-ए-हवस कासा-ए-सर में है

निकला हूँ तो क्या रख़्त-ए-सफर बाँधूं
जो कुछ है वो सब राह-गुज़र में है

इक रात है फैली हुई सदियों पर
हर लम्हा अँधेरों के असर में है

पानी है सराबों से विरासत में
वो ख़ाक जो दामान-ए-नज़र में है

पेशानी-ए-आईना पे हो ज़ाहिर
जो जख़्म दिल-ए-आईना-गर में है

क्या महकें तमन्नाओं के गुल बूटे
वीरानी-ए-सहरा मेरे घर में है
जमुना प्रसाद राही
About the poet

जमुना प्रसाद राही

View profile & all 11 Poems / Stories

More from जमुना प्रसाद राही

  1. दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैं - जमुना प्रसाद राही

    दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैंज़माना चीख़ रहा था के बे-ख़बर था मैं

    12.4K reads
  2. गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगा - जमुना प्रसाद राही

    गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगाएक दिन दरिया सभी दीवार ओ दर ले जाएगा

    12.4K reads
  3. हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरा - जमुना प्रसाद राही

    हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरामैं कुछ भँवर से गिरा कुछ हबाब पर ठहरा

    12.4K reads
  4. जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआ - जमुना प्रसाद राही

    जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआलश्‍कर-ए-शब सुब्ह की सरहद पे क्यूँ पसपा हुआ

    12.4K reads
  5. जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तक - जमुना प्रसाद राही

    जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तकख़्वाब बुनते रहो ताबीर नज़र आने तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like