जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तक - जमुना प्रसाद राही

जमुना प्रसाद राहीजमुना प्रसाद राही

3 min read · 12.4K reads

जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तक
ख़्वाब बुनते रहो ताबीर नज़र आने तक

लौट भी आया तो सदियों की थकन लाएगा
सुब्ह का भूला हुआ शाम को घर आने तक

ज़िंदगी प्यास से मानूस न हो जाए कहीं
वक़्त के दश्‍त में इक लम्हा-ए-तर आने तक

ज़ुल्मतें छीन न लें हम से मुक़द्दस चेहरे
शम्मा-ए-मसलूब तेरे शोला-ब-सर आने तक

हम गुनाहों के पुजारी भी तो बन सकते हैं
हासिल-ए-जज़्बा-ए-तक़दीस नज़र आने तक

सुब्ह की धूप धुँधलकों में बदल जाती है
शाख़-ए-अफ़लास पे ज़रताब समर आने तक

चष्म-ए-बे-ख़्वाब की सूरत है समंदर में सदफ़
अब्र-ए-नीसाँ से कोई शोला-ए-तर आने तक
जमुना प्रसाद राही
About the poet

जमुना प्रसाद राही

View profile & all 11 Poems / Stories

More from जमुना प्रसाद राही

  1. दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैं - जमुना प्रसाद राही

    दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैंज़माना चीख़ रहा था के बे-ख़बर था मैं

    12.4K reads
  2. गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगा - जमुना प्रसाद राही

    गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगाएक दिन दरिया सभी दीवार ओ दर ले जाएगा

    12.4K reads
  3. हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरा - जमुना प्रसाद राही

    हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरामैं कुछ भँवर से गिरा कुछ हबाब पर ठहरा

    12.4K reads
  4. जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआ - जमुना प्रसाद राही

    जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआलश्‍कर-ए-शब सुब्ह की सरहद पे क्यूँ पसपा हुआ

    12.4K reads
  5. कश्तियाँ डूब रही हैं कोई साहिल लाओ - जमुना प्रसाद राही

    कश्तियाँ डूब रही हैं कोई साहिल लाओअपनी आँखें मेरी आँखों के मुक़ाबिल लाओ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like