हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरा
मैं कुछ भँवर से गिरा कुछ हबाब पर ठहरा
ज़मीं से जज़्ब ये पिघली सी निकहतें न हुईं
उरूस-ए-शब का पसीना गुलाब पर ठहरा
ग़म ओ नशात का कितना हसीन संगम है
के तारा आँख से टूटा शराब पर ठहरा
रूपहली झील की मौजों में इजि़्तराब सा है
क़दम ये किस का सुनहरे सराब पर ठहरा
मैं लफ़्ज़-ए-ख़ाम हूँ कोई के तर्जुमान-ए-गज़ल
ये फैसला किसी ताज़ा किताब पर ठहरा
मैं कुछ भँवर से गिरा कुछ हबाब पर ठहरा
ज़मीं से जज़्ब ये पिघली सी निकहतें न हुईं
उरूस-ए-शब का पसीना गुलाब पर ठहरा
ग़म ओ नशात का कितना हसीन संगम है
के तारा आँख से टूटा शराब पर ठहरा
रूपहली झील की मौजों में इजि़्तराब सा है
क़दम ये किस का सुनहरे सराब पर ठहरा
मैं लफ़्ज़-ए-ख़ाम हूँ कोई के तर्जुमान-ए-गज़ल
ये फैसला किसी ताज़ा किताब पर ठहरा








