जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआ - जमुना प्रसाद राही

जमुना प्रसाद राहीजमुना प्रसाद राही

3 min read · 12.4K reads

जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआ
लश्‍कर-ए-शब सुब्ह की सरहद पे क्यूँ पसपा हुआ

इक अजब सी प्यास मौजों में सदा देती हुई
मैं समंदर अपनी ही दहलीज़ पर बिखरा हुआ

कच्ची दीवारें सदा-नोशी में कितनी ताक़ थीं
पत्थरों में चीख़ कर देखा तो अंदाजा हुआ

क्या सदाओं को सलीब-ए-ख़ामोशी दे दी गई
या जुनूँ के ख़्वाब की ताबीर सन्नाटा हुआ

रफ़्ता-रफ़्ता मौसमों के रंग यूँ बिखरे के बस
है मेरे अंदर कोई जिंदा मगर टूटा हुआ

सब्ज़ हाथों की लकीरें ज़र्द माथे की शिकन
और क्या देता मेरी तक़दीर का लिक्खा हुआ
जमुना प्रसाद राही
About the poet

जमुना प्रसाद राही

View profile & all 11 Poems / Stories

More from जमुना प्रसाद राही

  1. दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैं - जमुना प्रसाद राही

    दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैंज़माना चीख़ रहा था के बे-ख़बर था मैं

    12.4K reads
  2. गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगा - जमुना प्रसाद राही

    गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगाएक दिन दरिया सभी दीवार ओ दर ले जाएगा

    12.4K reads
  3. हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरा - जमुना प्रसाद राही

    हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरामैं कुछ भँवर से गिरा कुछ हबाब पर ठहरा

    12.4K reads
  4. जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तक - जमुना प्रसाद राही

    जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तकख़्वाब बुनते रहो ताबीर नज़र आने तक

    12.4K reads
  5. कश्तियाँ डूब रही हैं कोई साहिल लाओ - जमुना प्रसाद राही

    कश्तियाँ डूब रही हैं कोई साहिल लाओअपनी आँखें मेरी आँखों के मुक़ाबिल लाओ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like