समंद-ए-ख़्वाब वहाँ छोड़ कर रवाना हुआ - जमुना प्रसाद राही

जमुना प्रसाद राहीजमुना प्रसाद राही

3 min read · 12.4K reads

समंद-ए-ख़्वाब वहाँ छोड़ कर रवाना हुआ
जहाँ सुराग़-ए-सफर कोई नक़्श-ए-पा न हुआ

अजीब आग लगा कर कोई रवाना हुआ
मेरे मकान को जलते हुए ज़माना हुआ

मैं था कहाँ का मुसव्विर के पूजती दुनिया
बहुत हुआ तो मेरा घर निगार-ख़ाना हुआ

उगाओ दर्द की फ़सलें के ज़िंदगी जागे
लहू की फ़स्ल उगाते हुए ज़माना हुआ

मैं आईना हूँ हर इक साहिब-ए-नज़र के लिए
मगर ख़ुद अपने ही चेहरे से आष्ना न हुआ

बिखर गई थी सर-ए-राह ज़िंदगी लेकिन
क़दम रूके तो मेरा फ़र्ज ताज़ियाना हुआ
जमुना प्रसाद राही
About the poet

जमुना प्रसाद राही

View profile & all 11 Poems / Stories

More from जमुना प्रसाद राही

  1. दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैं - जमुना प्रसाद राही

    दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैंज़माना चीख़ रहा था के बे-ख़बर था मैं

    12.4K reads
  2. गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगा - जमुना प्रसाद राही

    गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगाएक दिन दरिया सभी दीवार ओ दर ले जाएगा

    12.4K reads
  3. हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरा - जमुना प्रसाद राही

    हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरामैं कुछ भँवर से गिरा कुछ हबाब पर ठहरा

    12.4K reads
  4. जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआ - जमुना प्रसाद राही

    जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआलश्‍कर-ए-शब सुब्ह की सरहद पे क्यूँ पसपा हुआ

    12.4K reads
  5. जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तक - जमुना प्रसाद राही

    जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तकख़्वाब बुनते रहो ताबीर नज़र आने तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like