कोहसार-ए-तग़ाफुल को सदा काट रही है - जमुना प्रसाद राही

जमुना प्रसाद राहीजमुना प्रसाद राही

3 min read · 12.4K reads

कोहसार-ए-तग़ाफुल को सदा काट रही है
हैराँ हूँ के पत्थर को हवा काट रही है

पेशानी-ए-साहिल पे कोई नाम न उभरे
हर मौज समंदर का लिखा काट रही है

अल्फ़ाज की धरती पे हूँ मफहूम-गज़ीदा
अब जिस्म पे कागज़ की क़बा काट रही है

हर रूह पस-ए-पर्दा-ऐ-तरतीब-ए-अनासिर
ना-करदा गुनाहों की सज़ा काट रही है

फ़नकार का ख़ूँ दामन-ए-तख़लीक पे गोया
तस्वीर मुसव्विर का गला काट रही है

महजूब हैं मग़रूर दरख़्तों की क़तारें
हर शाख़ को शमशीर-ए-अना काट रही है
जमुना प्रसाद राही
About the poet

जमुना प्रसाद राही

View profile & all 11 Poems / Stories

More from जमुना प्रसाद राही

  1. दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैं - जमुना प्रसाद राही

    दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैंज़माना चीख़ रहा था के बे-ख़बर था मैं

    12.4K reads
  2. गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगा - जमुना प्रसाद राही

    गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगाएक दिन दरिया सभी दीवार ओ दर ले जाएगा

    12.4K reads
  3. हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरा - जमुना प्रसाद राही

    हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरामैं कुछ भँवर से गिरा कुछ हबाब पर ठहरा

    12.4K reads
  4. जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआ - जमुना प्रसाद राही

    जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआलश्‍कर-ए-शब सुब्ह की सरहद पे क्यूँ पसपा हुआ

    12.4K reads
  5. जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तक - जमुना प्रसाद राही

    जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तकख़्वाब बुनते रहो ताबीर नज़र आने तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीअच्छा है पर कभी-कभीबहरों को फ़रियाद सुनाना, अच्छा है पर कभी-कभीअंधों को दर्पण दिखलाना, अच्छा है पर कभी-कभी— हुल्लड़ मुरादाबादीनहीं, नहीं, नहींनहीं,नहीं नहीं— हरभजन सिंह