सितम है तेरे 'आशिक़ के लिए बीमार हो जाना

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

सितम है तेरे 'आशिक़ के लिए बीमार हो जाना

बड़ी आफ़त है दिल के हाथ से नाचार हो जाना

बदल जाना निगाहों का तो देखा पर नहीं देखा

दिल-ए-आशिक़ से उस का तीर बन कर पार हो जाना

नसीहत से वो बाज़ आता नहीं तुम बाज़ आओगे

पहुँचना सामने नासेह के जब सरशार हो जाना

किया है अश्क-ए-हसरत तू ने रुस्वा मुझ को महफ़िल में

कहा किस ने कि यूँ मेरे गले का हार हो जाना

अकेले में तसव्वुर ख़ूब करना उस सितम-गर का

लहद में ख़्वाब-ए-ग़फ़लत से अगर बेदार हो जाना

दिल-ए-पुर-ग़म रक़ीब रू-सियह देखे नहीं तुझ को

गली में उस की जा कर साया-ए-दीवार हो जाना

नहीं फ़ुर्क़त गवारा ताइर-ए-दिल तुम को दिलबर के

पहुँचते ही असीर-ए-गेसू-ए-ख़म-दार हो जाना

ख़ुदा हाफ़िज़ है अपना देखिए कैसी गुज़रती है

बड़ी मुश्किल है राह-ए-इश्क़ का दुश्वार हो जाना

क़दम-बोसी मयस्सर हो किसी सूरत से उस बुत की

'जमीला' बा'द-ए-मुर्दन ख़ाक-ए-कू-ए-यार हो जाना

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम