मुमकिन नहीं दवा है इस आज़ार के लिए

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

मुमकिन नहीं दवा है इस आज़ार के लिए

बेहतर है मौत आशिक़-ए-बीमार के लिए

मर कर हुआ हूँ ख़ाक दर-ए-यार के लिए

साया बना हूँ मैं तिरी दीवार के लिए

दाम-ए-बला-ए-हस्ती-ए-मौहूम में फँसा

बेहतर यही सज़ा थी गुनाहगार के लिए

क्यूँ कर रक़ीब आएँ न महफ़िल में आप की

है ख़ार गुल के वास्ते गुल ख़ार के लिए

पा-बोसियों के शौक़ में अपना ये लौह-ए-दिल

इक ख़ाल बन गया क़दम-ए-यार के लिए

जल्वा दिखा दे ख़्वाब में बहर-ए-ख़ुदा मुझे

आँखें तरस गईं तिरे दीदार के लिए

बच्चों की तरह हम ने इस आग़ोश-ए-नाज़ में

पाला था दिल को तुझ से दिल-आज़ार के लिए

अब शैख़-ओ-बरहमन मिरे दामन के तार को

आते हैं लेने सुब्हा-ओ-ज़ुन्नार के लिए

मोनिस जो एक दिल था वो घुल कर फ़िराक़ से

आँसू बना है चश्म-ए-गुहर-बार के लिए

उस रुख़ को देखते ही दिल-ए-ज़ार ने कहा

ज़ेबा है ग़ाज़ा ऐसा ही रुख़्सार के लिए

क्या हाल-ए-दिल सुनाऊँ 'जमीला' कि ज़ोफ़ से

क़ुव्वत ज़बाँ में चाहिए इज़हार के लिए

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम