हुई सर-गश्ता ख़ाक अपनी ग़ुबार-ए-कारवाँ हो कर

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

हुई सर-गश्ता ख़ाक अपनी ग़ुबार-ए-कारवाँ हो कर

मुझे क़िस्मत सताती है रक़ीब-ए-कामराँ हो कर

दिल-ए-पज़-मुर्दा आशिक़ को तुम अपने सामने रखना

तमाशा रक़्स-ए-बिस्मिल का दिखाएगा तपाँ हो कर

हमारे इस दिल-ए-वीराँ-शुदा में ऐ बुत-ए-रा'ना

तुम्हारी आरज़ू घबरा रही है मेहमाँ हो कर

उड़ाया तेज़ी-ए-बाद-ए-सबा ने गर तो ग़म क्या है

ग़ुबार अपना बुलंदी पर रहेगा आसमाँ हो कर

मिरे दिल की इमारत गो शिकस्ता हाल है लेकिन

मकान-ए-ख़ास हो जाएगा उस का ला-मकाँ हो कर

अनीस-ओ-मोनिस-ओ-हमदम उमीदें हो नहीं सकतीं

कहाँ जाता है ऐ दिल यूसुफ़-ए-बे-कारवाँ हो कर

करें क्या गुफ़्तुगू आँखें मिला कर उन रक़ीबों से

तुम्हारी बज़्म में बुत बन गए हैं बे-ज़बाँ हो कर

हमारे दीदा-ए-हैरत-ज़दा में ख़्वाब क्या आए

कि तेरी आरज़ू बैठी है इस में पासबाँ हो कर

लगाना वार हल्का क़त्ल-गह में मुझ पे ऐ क़ातिल

कि लुत्फ़-ए-रक़्स-ए-बिस्मिल मैं दिखाऊँ नीम-जाँ हो कर

मिरी काहीदगी और ना-तवानी पूछते क्या हो

ग़म-ए-हिज्राँ दबाता है मुझे बार-ए-गराँ हो कर

ख़ुदा के फ़ज़्ल से इस बोसतान-ए-ना'त-ए-मिदहत में

'जमीला' नग़्मा-ज़न है बुलबुल-ए-ख़ुश-दास्ताँ हो कर

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़