गुरेज़-पा है नया रास्ता किधर जाएँ - जमाल ओवैसी

जमाल ओवैसीजमाल ओवैसी

3 min read · 12.4K reads

गुरेज़-पा है नया रास्ता किधर जाएँ
चलो कि लौट के हम अपने अपने घर जाएँ

न मौज-ए-तुंद है कुछ ऐसी जिस से खेलें हम
चढ़ते हुए हैं जो दरिया कहो उतर जाएँ

अजब क़रीने के मजनूँ हैं हम कि रहते हैं चुप
न ख़ाक-ए-दश्त उड़ाएँ न अपने घर जाएँ

जबीं है ख़ाक से ऐसी लगी कि उठती नहीं
जुनून-ए-सज्दा अगर हो चुका तो मर जाएँ

ज़माना तुझ से ये कहना है मर चुके हम लोग
अब अपनी लाश तिरे बाज़ुओं में धर जाएँ

हमीं बचे हैं यहाँ आख़िरूज़-ज़माँ लेकिन
सभों को अपना तआरूफ़ दें दर-ब-दर जाएँ
जमाल ओवैसी
About the poet

जमाल ओवैसी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्यदरियामैं जिस दरिया का गला घोंटकरशहर से परे जंगल में फेंक आई हूँ— हरभजन सिंह