पत्थर से मुकालिमा है जारी - जमाल ओवैसी

जमाल ओवैसीजमाल ओवैसी

3 min read · 12.4K reads

पत्थर से मुकालिमा है जारी
दोनों ही तरफ़ है होशियारी

वहशत से मैं भागता रहा हूँ
फिर मुझ पे जुनूँ हुआ है तारी

दुर्वेश को रख के ख़ाक-ए-पा में
करता है ज़माना शहरयारी

पत्थर से मुझे न चोट पहुँची
इक गुलने दिया है ज़ख़्म कारी

शहरी वतन-ए-अज़ीज़ का हूँ
लेकिन है शेआर अश्क-बारी

मज़हब है मिरा तरीक़-ए-हिन्दी
देरीना बुतों से अपनी यारी

पाया है फ़रोग़-ए-सेकुलरिज़्म
तल्वार हुई है अब दो धारी

गुज़रे हुए दिन का इस्तिआरा
ये मौलवी और ये भिकारी
जमाल ओवैसी
About the poet

जमाल ओवैसी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like