मैं ने अपनी मौत पे इक नौहा लिक्खा है - जमाल ओवैसी

जमाल ओवैसीजमाल ओवैसी

3 min read · 12.4K reads

मैं ने अपनी मौत पे इक नौहा लिक्खा है
तुम को सुनाता हूँ देखो कैसा लगता है

जिस्म को कर डाला है ख़्वाहिश का हरकारा
चेहरे पर मस्नूई वक़ार सजा रक्खा है

सूनी कर डाली है बस्ती ख़्वाब-नगर की
कल तक जो दरिया बहता था ख़ुश्क हुआ है

होंटों से जंज़ीर-ए-ख़मोशी बाँध रखी है
ताक़-ए-उम्मीद पे दिल का चराग़ बुझा रक्खा है

नींद से बोझल पल्कों पर अँदेशा-ए-मिट्टी
कश्ती-ए-जाँ के डूबने का लम्हा आया है
जमाल ओवैसी
About the poet

जमाल ओवैसी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like