यूँही गर साँस में थोड़ी कमी हो जाएगी - जगत मोहन लाल रवाँ

जगत मोहन लाल रवाँजगत मोहन लाल रवाँ14 Sept 1889 – 26 Sept 1934

5 min read · 12.4K reads

यूँही गर साँस में थोड़ी कमी हो जाएगी
ख़त्म रफ़्ता रफ़्ता इक दिन ज़िंदगी हो जाएगी

देखने वाले फ़क़त तस्वीर-ए-ज़ाहिर पर न जा
हर नफ़स के साथ दुनिया दूसरी हो जाएगी

गर यही फ़स्ल-ए-जुनूँ-ज़ा है यही अब्र-ए-बहार
अज़मत-ए-तौबा निसार-ए-मय-कशी हो जाएगी

मर्ग-ए-बे-हंगाम कहते हैं जिसे आज अहल-ए-दर्द
कल यही सूरत बदल कर ज़िंदगी हो जाएगी

ज़िक्र है ज़िंदाँ में वो गुल-ज़ार पर बिजली गिरी
आज मेरे आशियाँ में रौशनी हो जाएगी

सजदा गाह-ए-आम पर सजदे से कुछ हासिल नहीं
मुफ़्त आलूदा जबीन-ए-बंदगी हो जाएगी

ख़त्म है शब चेहरा-ए-मश्रिक़ से उठती है नक़ाब
दम-ज़दन में रौशनी ही रौशनी हो जाएगी

मुत्तसिल हैं ज़ोफ़ ओ क़ूवत की हदें हाँ होश्यार
वरना इस तर्क-ए-ख़ुदी में ख़ुद-कुशी हो जाएगी

ज़ख़्म भी ताज़ा है और दिल भी नहीं मानूस-ए-दर्द
रफ़्ता रफ़्ता यूँही आदत सब्र की हो जाएगी

शम्मा सा जब शाम ही से है गुदाज़-ए-दिल ‘रवाँ’
सुब्ह तक क्या जाने क्या हालत तेरी हो जाएगी
जगत मोहन लाल रवाँ
About the poet

जगत मोहन लाल रवाँ

View profile & all 15 Poems / Stories

More from जगत मोहन लाल रवाँ

  1. गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरा - जगत मोहन लाल रवाँ

    गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरातू ही देख ऐ मेरे ख़ल्लाक हुस्न-ए-राएगाँ मेरा

    12.4K reads
  2. होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होता - जगत मोहन लाल रवाँ

    होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होतातदबीर अगर करता कुछ रंज सिवा होता

    12.4K reads
  3. इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिल - जगत मोहन लाल रवाँ

    इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिलये दिल रहा है न दुनिया न दीन के क़ाबिल

    12.4K reads
  4. जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थी - जगत मोहन लाल रवाँ

    जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थीआशिक़ की एक बात जो दीवाना-पन में थी

    12.4K reads
  5. किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आए - जगत मोहन लाल रवाँ

    किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आएमेरी बला से ख़जाँ आए या बहार आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like