निकल जाए यूँही फ़ुर्कत में दम क्या - जगत मोहन लाल रवाँ

जगत मोहन लाल रवाँजगत मोहन लाल रवाँ14 Sept 1889 – 26 Sept 1934

5 min read · 12.4K reads

निकल जाए यूँही फ़ुर्कत में दम क्या
न होगा आप का मुझ पर करम क्या

हँसे भी रोए भी लेकिन न समझे
ख़ुशी क्या चीज़ है दुनिया में ग़म क्या

मुबारक ज़ालिमों को ज़ुल्म हम पर
जो अपना ही किया है उस का ग़म क्या

मिटा जब इम्तियाज़-ए-कुफ्र ओ ईमाँ
मकान-ए-काबा क्या बैतुस-सनम क्या

नहीं जब कुव्वत-ए-एहसास दिल में
ग़म-ए-दुनिया सुरूर-ए-जम-ए-जम क्या

गुज़र ही जाएँगे ग़ुर्बत के दिन भी
करें दो दिन को अब अख़लाक़ कम क्या

मेरी बिगड़ी हुई तक़दीर भी है
तुम्हारे तुर्रा-ए-गेसू का ख़म क्या

मेरी तक़दीर में लिक्खा है तू ने
बता ऐ मालिक-ए-लौह ओ क़लम क्या

भुला देगी हमें दो दिन में दुनिया
हमारी शाएरी क्या और हम क्या

हर इक मुश्किल को हल करती है जब मौत
करूं आगे किसी के सर को ख़म क्या

‘रवाँ’ के दर्द का आलम न पूछो
कोई यूँ होगा मस्त-ए-जाम-ए-जम क्या
जगत मोहन लाल रवाँ
About the poet

जगत मोहन लाल रवाँ

View profile & all 15 Poems / Stories

More from जगत मोहन लाल रवाँ

  1. गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरा - जगत मोहन लाल रवाँ

    गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरातू ही देख ऐ मेरे ख़ल्लाक हुस्न-ए-राएगाँ मेरा

    12.4K reads
  2. होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होता - जगत मोहन लाल रवाँ

    होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होतातदबीर अगर करता कुछ रंज सिवा होता

    12.4K reads
  3. इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिल - जगत मोहन लाल रवाँ

    इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिलये दिल रहा है न दुनिया न दीन के क़ाबिल

    12.4K reads
  4. जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थी - जगत मोहन लाल रवाँ

    जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थीआशिक़ की एक बात जो दीवाना-पन में थी

    12.4K reads
  5. किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आए - जगत मोहन लाल रवाँ

    किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आएमेरी बला से ख़जाँ आए या बहार आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like