कुछ मुक्तक - जगदीश तपिश

जगदीश तपिशजगदीश तपिश1 Sept 1952

8 min read · 12.4K reads

1.

आदमी हो तो ग़म को पी जाओ
वर्ना ग़म आदमी को पीता है
लोग नफ़रत करें या प्यार करें
जीने वाला तो फिर भी जीता है

2.

न सोज रह गया न कोई साज रह गया
एक चाहने वाले का अंदाज़ रह गया
उसका लिखा मिटा न सका कोई शहंशाह
मुम तो चली गई फ़क़त बस ताज रह गया


3.

बड़े बड़ों के बड़े ही उसूल होते हैं
बड़े बड़ों को बड़े ही कुबूल होते हैं
हाँ मगर कतरा भी अपना वजूद रखता है
वगैर कतरे समंदर फिजूल होते हैं

4.

ज़िन्दगी तुझको जी रहा हूँ मैं
अश्के गम हँस के पी रहा हूँ मैं
ऐ मेरे गरेबाँ में झाँकने वाले
दामन है तार-तार सी रहा हूँ मैं

5.

अपने लिए तो मर चुका गैरों के लिए जीता हूँ
आपके बख्शे हुए ज़ख्मों को अब भी सीता हूँ
हसरतें फिर से ज़िन्दा हों ना सताएँ मुझे
इसलिए ऐ तपिश मैं बेहिसाब पीता हूँ

6.

अपनी खुशियों के लिए कुछ नहीं मांगा जिसने
गैर के हक़ में जो दिन रात दुआ करता है
देने वाले का भी दस्तूर निराला देखो
सब से पहले सिला उसको ही दिया करता है

7.

ये कायनात जो रंगीन नज़र आती है
इस की बुनियाद में एक मर्द एक औरत है
दोस्तों तुम जिसे जन्नत का नाम देते हो
इन्हीं के दरमियाँ पैदा हुई मोहब्बत है

8.

ज़िन्दगानी तरसती नहीं चाहिए
मौत भी इतनी सस्ती नहीं चाहिए
दोस्तों ढूंढता हूँ मैं इंसानियत
आदमियों की बस्ती नहीं चाहिए

9.

घर में आया तो इधर से आया
घर से निकला तो उधर से निकला
मैं परेशान हो गया तलाश में उसकी
हाय कमबख्त मेरा वक़्त किधर से निकला
जगदीश तपिश
About the poet

जगदीश तपिश

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ