मत कहो - जगदीश पंकज

जगदीश पंकजजगदीश पंकज10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

मत कहो कोई कहाँ नंगा खड़ा है
कीजिए परिधान
की गुण-वन्दना

शब्द का उपयोग अब जोख़िम भरा है
इसलिए संकेत की भाषा सँभालो
अब शिलाओं पर नहीं केवल हवा में
अक्षरों की कुछ नई तकनीक डालो
मत सतह की सलवटों को आँकिए
झाँकिए नीचे
कहाँ पानी घना

कब तलक निरपेक्षता के नाम पर
सार्थक प्रतिवाद से बचते रहोगे
बढ़ रहा है जिस तरह भाषा प्रदूषण
तो असहमति को भला कैसे कहोगे
तोड़कर विकलांग चिन्तन की कसौटी
दीजिए अनुभूति को
स्वर चेतना
जगदीश पंकज
About the poet

जगदीश पंकज

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like