उकेरो हवा में अक्षर - जगदीश पंकज

जगदीश पंकजजगदीश पंकज10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

अब ज़रा सँभलो
उकेरो हवा में अक्षर
फेंकता है
आसमाँ पत्थर

कुछ निरंकुश शब्द
जल कर, हो गए बाग़ी
है अराजक चेतना
आतंक से जागी
चढ़ गया पर्यावरण को
आबनूसी ज्वर

चल पड़ीं गलियाँ
विकल्पों की कमी लेकर
बढ़ गये तूफ़ान
मौसम को नमी देकर
अब सहेजो आग के टुकड़े
जलाओ जल उठें
संचेतना के स्वर
जगदीश पंकज
About the poet

जगदीश पंकज

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like