आ ही गए बादल घुमड़कर - जगदीश पंकज

जगदीश पंकजजगदीश पंकज10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

अन्ततः आ ही गए
बादल घुमड़कर
श्रावणी श्रृंगारिका से
केश लहराते हुए

लगी झरने बूँद
मेघों को चुआती
उठी सौंधी गन्ध
धरती के बदन से
ले रहे अँगड़ाइयाँ
अब पेड़-पौधे
टहनियों ने तृप्ति
पाई है गगन से

जग गया यौवन, कुँवारा
छोड़ तन्द्रा
रोम-रन्ध्रों से मदालस
रागिनी गाते हुए

आ गईं बौछार
खिड़की खोलकर अब
छू दिए जो अंग
मदमाने लगे हैं
तोड़कर अँगड़ाइयों
की वर्जनाएँ
मेह, हर्षित देह
सहलाने लगे हैं

बाल,वृद्धों में पुलक,
पावस-परस से
लाज से सिमटी नवेली
नैन शरमाते हुए
जगदीश पंकज
About the poet

जगदीश पंकज

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानास्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनी