मंज़िल दराज़-ओ-दूर है और हम में दम नहीं

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

मंज़िल दराज़-ओ-दूर है और हम में दम नहीं

हूँ रेल पर सवार तो दाम-ओ-दिरम नहीं

मैदान-ए-ज़िंदगी में करें दौड़-धूप क्या

हम ऐसे ना-तवाँ हैं कि उठता क़दम नहीं

क्या ख़ूब हाथ पाँव ख़ुदा ने 'अता किए

चलते रहें तो हाजत ख़ील-ओ-ख़दम नहीं

अग़्यार क्यूँ दख़ील हैं बज़्म-ए-सुरूर में

माना कि यार कम हैं पर इतने तो कम नहीं

जब तक है इश्क़-ओ-आशिक़-ओ-माशूक़ में तमीज़

खुलता किसी पे राज़-ए-हदूस-ओ-क़िदम नहीं

आदम पे मो'तरिज़ हों फ़रिश्ते तो क्या अजब

चखी हनूज़ चाशनी-ए-ज़हर-ए-ग़म नहीं

इज़हार-ए-हाल का भी ज़री'आ नहीं रहा

दिल इतना जल गया है कि आँखों में नम नहीं

तू ही नहीं है रम्ज़-ए-मोहब्बत से आश्ना

वर्ना दयार-ए-हुस्न में रस्म-ए-सितम नहीं

इरशाद-ए-तब्अ की न अगर पैरवी करे

नक़्क़ाशी-ए-ख़्याल मजाल-क़लम नहीं

सर ही के बल गए हैं सदा रहरवान-ए-इश्क़

हैरत-ज़दा न बन कि निशान-ए-क़दम नहीं

कैसी तलब कहाँ की तलब किस लिए तलब

हम हैं तो वो नहीं है जो वो है तो हम नहीं

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश