तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.5K reads

तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

कैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

पाँव तले बिछाया क्या ख़ूब फ़र्श-ए-ख़ाकी

और सर पे लाजवर्दी इक साइबाँ बनाया

मिट्टी से बेल-बूटे क्या ख़ुशनुमा उगाए

पहना के सब्ज़ ख़िलअत उन को जवाँ बनाया

ख़ुश-रंग और ख़ुशबू गुल फूल हैं खिलाए

इस ख़ाक के खंडर को क्या गुल्सिताँ बनाया

मेवे लगाए क्या क्या ख़ुश-ज़ाएक़ा रसीले

चखने से जिन के मुझ को शीरीं-दहाँ बनाया

सूरज बना के तू ने रौनक़ जहाँ को बख़्शी

रहने को ये हमारे अच्छा मकाँ बनाया

प्यासी ज़मीं के मुँह में मेंह का चुवाया पानी

और बादलों को तू ने मेंह का निशाँ बनाया

ये प्यारी प्यारी चिड़ियाँ फिरती हैं जो चहकती

क़ुदरत ने तेरी उन को तस्बीह-ख़्वाँ बनाया

तिनके उठा उठा कर लाईं कहाँ कहाँ से

किस ख़ूब-सूरती से फिर आशियाँ बनाया

ऊँची उड़ें हवा में बच्चों को पर न भूलें

इन बे-परों का उन को रोज़ी-रसाँ बनाया

क्या दूध देने वाली गाएँ बनाईं तू ने

चढ़ने को मेरे घोड़ा क्या ख़ुश-इनाँ बनाया

रहमत से तेरी क्या क्या हैं नेमतें मयस्सर

इन ने'मतों का मुझ को है क़द्र-दाँ बनाया

आब-ए-रवाँ के अंदर मछली बनाई तू ने

मछली के तैरने को आब-ए-रवाँ बनाया

हर चीज़ से है तेरी कारीगरी टपकती

ये कारख़ाना तू ने कब राएगाँ बनाया

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  3. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  4. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads
  5. नतीजा क्यूँकर अच्छा हो न हो जब तक अमल अच्छा

    नतीजा क्यूँकर अच्छा हो न हो जब तक अमल अच्छानहीं बोया है तुख़्म अच्छा तो कब पाओगे फल अच्छा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like