कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

हम से पूछो तो आदमी ही नहीं

मर चुके जीते-जी ख़ुशा क़िस्मत

इस से अच्छी तो ज़िंदगी ही नहीं

दोस्ती और किसी ग़रज़ के लिए

वो तिजारत है दोस्ती ही नहीं

या वफ़ा ही न थी ज़माने में

या मगर दोस्तों ने की ही नहीं

कुछ मिरी बात कीमिया तो न थी

ऐसी बिगड़ी कि फिर बनी ही नहीं

जिस ख़ुशी को न हो क़याम-ओ-दवाम

ग़म से बद-तर है वो ख़ुशी ही नहीं

बंदगी का शुऊ'र है जब तक

बंदा-पर्वर वो बंदगी ही नहीं

एक दो घूँट जाम-ए-वहदत के

जो न पी ले वो मुत्तक़ी ही नहीं

की है ज़ाहिद ने आप दुनिया तर्क

या मुक़द्दर में उस के थी ही नहीं

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. नतीजा क्यूँकर अच्छा हो न हो जब तक अमल अच्छा

    नतीजा क्यूँकर अच्छा हो न हो जब तक अमल अच्छानहीं बोया है तुख़्म अच्छा तो कब पाओगे फल अच्छा

    12.4K reads